संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव के प्रशासक श्री प्रफुल्ल पटेल के कुशल नेतृत्व में ’10 वर्ष बेमिसाल’ विकास यात्रा के अंतर्गत जिला प्रशासन और श्रम विभाग द्वारा एक दिवसीय बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष पहल का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के शिक्षित एवं नौकरी इच्छुक युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार के बेहतरीन अवसर प्रदान करना है।
रोजगार मेले की मुख्य विशेषताएं:
- 100+ कंपनियां लेंगी हिस्सा: कपड़ा (टेक्सटाइल), फार्मा, इंजीनियरिंग, प्लास्टिक, गारमेंट, ऑयल कंपनियों और होटल एसोसिएशन सहित 100 से अधिक औद्योगिक इकाइयां इस मेले में भाग लेंगी।
- ऑन-द-स्पॉट चयन: कंपनियों के प्रतिनिधि स्थल पर उपस्थित रहकर उम्मीदवारों का साक्षात्कार लेंगे और योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगे।
कार्यक्रम का विवरण:
- दिनांक: 25 अगस्त 2026
- समय: सुबह 09:30 बजे से शाम 06:00 बजे तक
- स्थान: पंचायत घर, खानवेल चार रास्ता, खानवेल
निवासी उप समाहर्ता (RDC) एवं उप आयुक्त (श्रम एवं रोजगार) श्री अमित कुमार ने दादरा एवं नगर हवेली के सभी युवाओं से अपील की है कि वे अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर इस रोजगार मेले का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।


